चहनियां। बलुआ पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान रामगढ़ के समीप एक व्यक्ति को जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया। बरामद नोट के तार पिछले दिनों बरामद हुए नोट और गिरोह से जुड़े हैं। गिरफ्तार व्यक्ति अजय नरायन निवासी माधोपुर है। पुलिस ने गिरफ्तार अजय का चालान कर दिया।
क्राइम ब्रांच और बलुआ पुलिस ने चहनियां और सुरतापुर के बीच 12 लाख के नकली नोट के साथ बिहार के गोपाल पांडेय, गोकुल पांडेय और सोनू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ के बाद मुखबिर की सूचना पर बाबा कीनाराम मठ से अजय नरायन को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से जाली मुद्रा बरामद हुआ। बलुआ थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अजय नारायण सिंह उर्फ चंपू निवासी माधोपुर के पास से 12 हजार 910 रुपये के नोट बरामद हुए हें। वह बिहार से नकली नोट प्राप्त कर उत्तर प्रदेश और अन्य प्रांतों में इसकी सप्लाई करता था। इसके ऊपर पहले भी लूट, बलात्कार, वाहन चोरी, गुंडा एक्ट, एससी एसटी एक्ट, गैंगस्टर एक्ट आदि एक्ट में जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार करने वाले टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला, अनिल यादव, कांस्टेबल पवन कुमार, सतीश यादव, महिला आरक्षी सुधा यादव रहे।