फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर चाड़कर सोन-चांदी की दुकान से दस लाख की चोरी

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के रेवसा गांव में चोरी के बाद जांच करती फॉरेंसिक टीम। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना रेवसा बंजरिया पर गांव स्थित सोने-चांदी की दुकान का शटर चाड़ कर चोरों ने नगर समेत लगभग दस लाख रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही दुकान स्वामी के होश उड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम घटना स्थल से साक्ष्यों एकत्र करने में जुटी गई। पीड़ित पक्ष मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में लग गई। है।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसां बंजरिया गांव में खिचड़ू प्रसाद की सोन- चांदी की दुकान है। हर रोज की तरह बृहस्पतिवार की रात दुकान बंद वह घर चले गए। पुलिस की गश्त को धता बताकर देर रात सुनसान देखकर शटर चाड़कर चोर दुकान में घुस गए। इसके बाद चोरों ने पूरी दुकान को इत्मिनान से खंगाल डाला। बृहस्पतिवार की सुबह दुकान के सामने से गुजर लोगों ने शटर का टूटा हुआ ताला देखकर हैरान रह गए। बाद में इसकी सूचना दुकान स्वामी को दी। सूचना मिलते ही खिचड़ू मौके पर पहुंचे तो दुकान में बिखरा हुुआ सामान देखकर होश उड़ गए। दुकान में दो लॉकर टूट हुए थे। इसके बाद पीड़ित दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद साक्ष्यों को एकत्र करने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इस संबंध में सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें