फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के धक्के से वृद्ध महिला की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। थाना क्षेत्र के धनरिया माइनर के समीप शुक्रवार को कार के धक्के से बाइक सवार एक वृद्ध सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां वृद्धा भगवंती देवी (60) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बाइक चालक जितेंद्र चौहान (29) और उसका पुत्र नितेश (09), पुत्री खुशबू (07) घायल हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार सहित चालक को ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

डेहरी खुर्द गांव निवासी जितेंद्र चौहान की ससुराल नौगढ़ थाना क्षेत्र के बघौलिया गांव में है। एक सप्ताह पूर्व उसकी सास भगवंती देवी अपने पुत्री से मिलने उसके घर आई हुई थी। वापस उनके घर पहुंचाने लिए जितेंद्र बाइक से अपने दोनों बच्चों नितेश तथा खुशबू के साथ बघौलिया गांव जा रहे थे। जैसे ही वह धनरिया माइनर के समीप पहुंचे कि सामने से आ रही ब्रेजा कारअनियंत्रित हो गई और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरने से भगवंती देवी का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। वही चालक जितेंद्र तथा दोनों बच्चे को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास के लोग भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने भगवंती देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल जितेंद्र उसके बेटे नितेश और बेटी खुशबू का इलाज चल रहा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही जितेंद्र चौहान के परिजन तथा उसकी सास भगवंती देवी के परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि ब्रेजा कार को बरामद करने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें