फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार मैजिक के धक्के से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के चकिया-पीडीडीयू नगर मार्ग के करमचा बाढेपर गांव के पास शनिवार की सुबह तेज रफ्तार मैजिक के धक्का मार दिए जाने से वृद्धा की मौत हो गई। महिला उपली पाथकर कर घर लौट रही थी। दुर्घटना के बाद मैजिक लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणो ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के करमचा निवासी स्व. रामलाल की पत्नी चंपा देवी (50) उपली पाथकर वापस घर लौट रही थी। इसी बीच पीडीडीयू नगर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे मैजिक ने महिला को धक्का मार दिया। इससे वृद्धा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। वृद्धा को सात पुत्रियां हैं जिनमें तीन की शादी हो चुकी है। वृद्धा की मौत के बाद उसकी पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। ग्रामीणों ने वृद्धा के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें