फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी डायरिया और पेट दर्द के ज्यादा आ रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बढ़ती गर्मी में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसमें प्रमुख रूप से डायरिया, पेट दर्द, गैस्ट्रो व बुखार के मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके चलते ओपीडी काउंटर से लेकर ओपीडी कक्ष तक मरीजों की भीड़ लग रही है। 15 से 20 मरीज प्रतिदिन भर्ती भी हो रहे हैं। चिकित्सकों की माने तो ऐसे मौसम में सावधानी बरत सुरक्षित रहा जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय के ओपीडी काउंटर, ओपीडी कक्ष और औषधि केंद्र पर मरीजों की भारी भीड़ लग रही है। अस्पताल की ओपीडी 1000 की संख्या बढ़कर 1200 हो गई है। इसमें ज्यादातर मरीज डायरिया बुखार गैस्ट्रो पेट दर्द के ही पहुंच रहे हैं। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ संजय कुमार ने बताया कि बाहर निकलते समय हमेशा सिर को तौलिए से ढक कर रखें और धूप से बचें। बाजार के कटे सड़े गले फल का सेवन न करें और घर से बाहर निकलते समय खाली पेट ना निकले। खानपान पर भी विशेष ध्यान दें। खानपान से ही इन दिनों ज्यादातर मरीज पेट दर्द, डायरिया और गैस्ट्रो के जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। सावधानी बरतें तो ऐसी बीमारियों पर अंकुश पाया जा सकता है। अगर किसी भी प्रकार की परेशानी आए तो तत्काल चिकित्सक से सलाह लेकर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें