फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल खराब होने से बाधित है खेतों की सिंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नियामताबाद विकास खंड के हिनौली गांव में स्थापित मिनी ट्यूबवेल मोटर जलने से खराब पड़ा है। इससे किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है।कई बार इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इससे किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

खेतों की सिंचाई के लिए जगह जगह ट्यूबवेल स्थापित किए गए हैं। हिनौली गांव में भी वर्षों पहले ट्यूबवेल स्थापित किया गया था। बाद में देख रेख के अभाव में इसका मोटर जल गया है। किसानों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत सिचाई विभाग के अधिकारियों से की गई। शिकायत के बाद आपरेटर आते हैं और मोटर को ठीक करते हैं लेकिन फिर से यह जल जाता है। इस वर्ष समय से बारिश होने से किसानों की रबी की सिंचाई हो गई लेकिन अब पानी के लिए फिर से किसान परेशान हैं। गांव के रमेश सोनकर, रमेश चौहान, महेंद्र पटेल, डॉ. रामभरोस पटेल, रंजीत गुप्ता, शंकर पटेल, गुलाब, रामाशीष आदि ने चतावनी दी कि यदि जल्द ही ट्यूबवेल की मरम्मत कर चालू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें