फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर फील्ड में, बाबू संभाल रहे दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। शासन की ओर से सभी सरकारी कार्यालयों को खोलने का निर्देश जारी किया गया है। अफसरों को भी कार्यालय पहुंचकर कार्यों को निबटाने के लिए कहा गया है। लेकिन जिले के ज्यादातर अफसर करीब एक घंटे कार्यालय में गुजारने के बाद नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी निभाने के लिए क्षेत्र में निकल जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के सभी प्रमुख मार्गों एवं पड़ोसी जनपदों की सीमाओं पर बाहर से आने जाने वालों की जांच टीम में अधिकांश अफसरों को नोडल के रुप में नामित किया गया है। ऐसे में ज्यादातर कार्यालयों में बाबुओं के भरोसे काम चल रहा है। मुख्यालय स्थित विकास भवन में दोपहर 12 बजे सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव कार्यालय में मौजूद नहीं थे। वह कार्यालय आने के बाद अधीनस्थों संग मैनुद्दीनपुर गांव में तैयारियों का जायजा लेने निकल गए थे जहां एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। जबकि जिला विकास अधिकारी पद्मकांत शुक्ल कार्यालय में मौजूद रहे। कुछ ऐसा ही हाल डीसी मनरेगा के कार्यालय में देखने को मिला। यहां मनरेगा उपायुक्त धर्मजीत सिंह किसी कार्य से बाहर थे। जबकि लिपिक मो. आबिद कंप्यूटर पर आवश्यक दस्तावेज टाइप करने में जुटे रहे। वहीं कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार बाबुओं के साथ जरूरी आंकड़े जुटाने में लगे रहे। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी फोन पर लोगों की समस्याएं दर्ज कर रहे थे। इस संबंध में सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि नियामताबाद के हॉट स्पॉट घोषित गांव मैनुद्दीनपुर में वह जरूरी व्यवस्था को मुकम्मल करने के लिए गए थे। लेकिन इससे पहले कार्यालय पहुंचकर आवश्यक कार्यों को पूरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें