सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित एक परचून की दुकान में बुधवार की देर रात पीछे से घुसे चोर एक संदूक में रखे 35 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुट गई है। पुलिस चोरी को संदिग्ध मानकर कार्रवाई कर रही है।
कस्बा के पुराने स्वास्थ्य केंद्र के समीप संजय जायसवाल की परचून की दुकान है। दुकान के पीछे आवासीय मकान है। दुकान बंद करने के बाद बुधवार की देर रात खाना खाने के बाद परिवार के लोग सो गए। रात्रि साढ़े बारह बजे दुकानदार लघु शंका के लिए उठा तो दुकान का दरवाजा खुला देख हैरान रह गया। दुकानदार के अनुसार चोर संदूक में रखे 35 हजार 200 रुपये लेकर फरार हो गए हैं। सुबह दुकानदार ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। कस्बा प्रभारी बाबूराम यादव ने बताया कि चोरी की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया चोरी संदिग्ध प्रतीत हो रही है। संवाद