फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जिला अस्पताल में थायराइड की जांच के लिए एक दिन बाद आ रहा नंबर

विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर हस्ताक्षर अ​भियान का शुभारंभ करते डीआरएम उदय सिंह मीना। स्रोत:-जागरूक 
विज्ञापन
चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में थायराइड की जांच के लिए एक दिन के इंतजार के बाद नंबर आ रहा है। इससे मरीज के साथ-साथ तीमारदार परेशान है। चार माह में लगभग 800 मरीजों की थायराइड की जांच हुई है।
विज्ञापन


पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन 1400 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं। जहां पर चिकित्सकों की ओर से लगभग 300 मरीजों को पैथोलॉजी में जांच के लिए भेजा जाता है। जहां सभी की जांच नि:शुल्क होती है, लेकिन थायराइड की जांच के लिए 480 रुपए शुल्क देना पड़ता है। इसमें तमाम तरह की जांच शामिल है। थायराइड के जांच शुरू लगभग चार माह पूर्व शुरू हुआ था, जो अब तक 800 मरीजों की जांच हो चुकी है। औसत की बात करें तो लगभग 10 मरीज ऐसे हैं,जिनकी थायराइड की जांच प्रतिदिन पैथोलॉजी में की जाती है। उन्हें समय से रिपोर्ट दी जाती है। 2 बजे के पहले जो भी जांच होती है उसकी रिपोर्ट मिल जाती है, लेकिन 2 बजे के बाद जो जांच होती हैं उनकी रिपोर्ट दूसरे दिन मिलती है। इससे मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी होती है।


कोट
जिला अस्पताल के पैथोलॉजी में थायराइड की जांच की जा रही है। चार माह में लगभग अब तक 800 से अधिक जांच हो चुकी है। रिपोर्ट भी मरीज को सुविधा के अनुसार उपलब्ध कराई जा रही है ताकि समय से उनका उपचार हो सके। डॉक्टर अमित सिंह, बाबा कीनाराम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें