पीडीडीयू नगर केंद्रीय विद्यालय में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते उपमुख्यमंत्री ब
चंदौली। आजमगढ़ में आयोजित 44वीं जोन स्टेट शूटिंग बॉल अंडर -19 प्रतियोगिता में चंदौली जनपद के बालक टीम ने अपने चार मैच में दो मैच जीत कर तीसरी ट्रॉफी पर कब्जा किया। पहली बार कोई जोन स्टेट शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में ट्रॉफी जीतकर स्टेट प्रतियोगिता के स्थान बनाया है। यह सभी खिलाड़ी प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के हैं। 4 से 5 अक्टूबर तक गाजीपुर में होने वाले राज्यस्तरीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। आजमगढ़ में संपन्न हुई प्रतियोगिता में वाराणसी, चंदौली, मऊ, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, आजमगढ़ देहात समेत 9 टीमों ने भाग लिया।
चंदौली शूटिंग बॉल संघ के जिला महासचिव व कोच कुमार नंद ने बताया कि चंदौली जनपद के बालक टीम ने अपने चार मैच में दो मैच जीत कर तीसरी ट्रॉफी हासिल की। इन खिलाड़ियों में कप्तान अमन यादव, उप कप्तान अरुण यादव, गौरव पांडेय, दिलीप कुमार, लकी तिवारी, कृष्ण यादव, तेजस, अभिषेक यादव, सौरभ कुमार, साहिल चौहान, अंश यादव, आर्यन यादव रहे।
खिलाड़ियों को विजेता बनने पर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में एक सम्मान कार्यक्रम के तहत प्रमाण पत्र, मेडल व अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला शूटिंग बॉल संघ के जिलाध्यक्ष सतीश जिंदल, विद्यालय के डायरेक्टर दिवाकर यादव, डीन आरपी सिंह, प्रिंसिपल सुनील कुमार द्विवेदी व विद्यालय के सभी शिक्षको ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।