फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नगर की दुकानें रविवार को रहेंगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण काल में केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद से बाजारों में काफी भीड़ बढ़ गई है।वहीं संक्रमितों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। बाजारों में भीड़ न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से दुकानों को अलग-अलग दिन खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ मीटिंग कर दुकानों के खोलने के दिन तय किए। वहीं बाजार खोलने को लेकर प्रशासन की ओर से नई गाइडलाइन जारी होने के बाद शनिवार को डीएम नवनीत सिंह चहल और एसपी हेमंत कुटियाल ने चहनिया क्षेत्र का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली में एसडीएम कुमार हर्ष और सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने शनिवार को नगर के व्यापारियों के साथ बैठक की। जिसमें दुकान खोलने की दिवसों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही नगर में में होने वाली सोमवार को साप्ताहिक बंदी की जगह अब रविवार को साप्ताहिक बंदी होगी। अधिकारियों के अनुसार रामनगर से पड़ाव होते हुए पीडीडीयू नगर की ओर आने के दौरान दाहिनी तरफ की दुकानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खुलेंगी। वहीं बांये की तरफ की समस्त दुकानें मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को खुलेंगी। इसके साथ दुकानों के खोलने के समय में भी बदलाव किया गया है। इसके तहत पीडीडीयू नगर में दुकानें सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक खुली रहेंगी। रविवार को पूर्ण रूप से बंदी रहेगी। अधिकारियों ने दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के साथ सैनिटाइजर के इस्तेमाल किए जाने के लिए निर्देशित किया। शनिवार को कोतवाली परिसर में व्यापारियों के साथ बैठक के बाद पटरीवार दुुकान खोले जाने के दिन निर्धारित होते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। एसआई सत्येंद्र विक्रम सिंह ने पुलिस बल के साथ दाहिनी तरफ की दुकानों को बंद कराया। एसडीएम कुमार हर्ष ने बताया कि नियम का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पीडीडीयू नगर। अधिकारियों के अनुसार रामनगर से पड़ाव होते हुए पीडीडीयू नगर की ओर आने के दौरान दाहिनी तरफ की दुकानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खुलेंगी। वहीं बांये की तरफ की समस्त दुकानें मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को खुलेंगी। इसके साथ दुकानों के खोलने के समय में भी बदलाव किया गया है। इसके तहत पीडीडीयू नगर में दुकानें सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक खुली रहेंगी।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से सड़कों पर दुकानों के खुलने के दिन का निर्धारण तो करज दिया गया। लेकिन गलियों के भीतर की ओर की दुकानें कब खुलेंगी और कब बंद रहेगी इसका निर्धारण नहीं हो पाया है। पीडीडीयू नगर में इस समस्या से निपटने के लिए पुलिस की गलियों के नक्शे तैयार किए जा रहे है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा ने बताया कि गलियों के नक्शे तैयार किए जा रहे हैं। इसके बाद वहां भी दुकानों के खोले जाने के दिन तय कर दिए जाएंगे।
चकिया नगर को पूरब-पश्चिम में बांटकर खुलेगी दुकानें
चकिया। कोतवाली परिसर में शनिवार को व्यापारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कोरोना के मद्देनजर दुकानों के खोले जाने के दिनों के निर्धारण पर चर्चा की गई। इसके तहत रविवार को वार्ड नंबर तीन कबीर नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ की दुकानें खुलेंगे जिसमें जिला संयुक्त चिकित्सालय से लेकर महाराजा काशी नरेश किला से पूरब दिशा की पूर्वी बाजार मार्केट लोहटिया मार्केट तथा मुहम्मदाबाद शेरपुर तक के दुकानें शामिल रहेगी। वही सोमवार को वार्ड नंबर एक इंदिरा नगर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर की तरफ की दुकानें खुलेंगी। जिसमें कोतवाली परिसर को लेते हुए कचहरी तक में निर्भयदास सहदुल्लापुर बुद्ध नगर कॉलोनी, तिलौरी, कालिका धाम कॉलोनी, तहसील रोड की दुकानें शामिल है। उसी तरह एरिया में शामिल दुकानों को खोलने के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए हैं। जिसमें बुधवार को पश्चिम तरफ की दुकानें खुलेगी, बृहस्पतिवार को पूरब तरफ की दुकानें खुलेगी, शुक्रवार को पश्चिम तरफ की दुकानें खुलेगी, शनिवार को पूरब तरफ की दुकानें खुलेंगी। मंगलवार को सभी दुकानें पूर्णतया बंद रहेंगी। कोतवाल रहमतुल्लाह खां ने कहा कि सभी दुकानें सुबह से शाम सात बजे तक ही खुलेंगी तथा इसका कड़ाई से पालन भी कराया जाएगा। निर्धारित अवधि के बाद दुकानों के खोले जाने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पान गुटखा सिगरेट की दुकाने नहीं खुलेंगी। इस दौरान बैठक में एसआई राणा प्रताप यादव, चौकी प्रभारी शिव बाबू यादव, व्यापारी कैलाश प्रसाद जायसवाल, राजू वर्मा, अरविंद मोदनवाल, मोहन वर्मा, शुभम केसरी, घनश्याम, मनोज गुप्ता, राकेश मोदनवाल, अनु जायसवाल, राम लाल वर्मा, अनिल सोनकर मौजूद रहे।
.........................
डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
चहनिया। जिले के बाजारों में दुकानों के खोले जाने के दिन निर्धारत होने के बाद जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल व पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने शनिवार को चहनयिा कस्बे का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना मास्क के घूम रहे लोगों को हिदायत दी। वहीं कस्बे में सोशल डिस्टेंसिग का पालन न करने वाले चार दुकानदारों का चालान किया। इस दौरान लापरवाही करने वालों को हिदायत दी गई कि वे बिना कारण बाजार में न आएं। साथ ही मास्क लगाकर ही घर से बाहर किसी कार्य के लिए निकलनें। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में आपलोग बिना मास्क के न चलें। लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाकर रखने की अपील की।
विज्ञापन

रिपोर्ट - कमलजीत सिंह
बाइट - 4474
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें