फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ओडीएफ प्लस गांवों की खराब प्रगति पर तीन ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। गंगा किनारे बसे ओडीएफ प्लस गांवों में भौतिक एवं वित्तीय प्रगति विवरण खराब मिलने पर जिलाधिकारी निखिल टीकराम फुंडे ने नियामताबाद, चहनिया और धानापुर के सहायक विकास अधिकारियों (एडीओ पंचायत) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें अलावा सभी बिंदुओं पर खराब प्रगति प्राप्त होने पर बरहनी विकास खंड के एडीओ का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की समीक्षा बैठक में काम की खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। खुले में शौच मुक्त गांव (ओडीएफ प्लस) के तहत जिले के चयनित गांवों में सभी बिंदुओं की निराशाजनक प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव ने कड़ी नाराजगी जताते हुए 15 दिनों में सभी कार्यों को पूरा कराकर जियो टैगिंग कर शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के लिए कहा है। बैठक में मॉडल ग्राम बनाने की प्रगति में विकास खंड चकिया, शहाबगंज, सदर, नौगढ़ और बरहनी का खराब प्रदर्शन होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए एक सप्ताह में लक्ष्य को पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें