फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नब्बे संक्रमित हुए स्वस्थ, 87 मिले नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या में राहत मिली है। मंगलवार को 87 नए संक्रमित मिले हैं जबकि नब्बे संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इस तरह सक्रिय मरीजों की संख्या तीन कम हुई है। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
विज्ञापन

जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या कम होने लगी है। इससे थोड़ी राहत मिली है। मंगलवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में 41 महिलाएं, 39 पुरुष, तीन बालक और तीन बालिका सहित 87 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में पांच बरहनी, पांच चकिया, 36 चंदौली, 23 नियामताबाद, तीन सकलडीहा, दो शहाबगंज और एक नौगढ़ के रहने वाले हैं। संक्रमितों में 12 व्यक्ति अन्य राज्यों अथवा जिलों के रहने वाले हैं। सात संक्रमित वाराणसी, एक सोनभद्र, एक गजीपुर, एक व्यक्ति बिहार और दो दिल्ली के रहवासी हैं। इनके संपर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। दूसरी तरफ मंगलवार को 90 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। वहीं जिले में कोरोना की जांच के लिए आज कुल 2372 नमूने एकत्र किए गए। एक्टिव केस की संख्या 524 है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें