फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट स्पाट से मुक्त हुए नौ गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद संबंधित गांवों को सील करने के साथ हॉट स्पाट घोषित किया गया था। लेकिन 21 दिनों तक कोरोना संक्रमित का कोई नया मरीज नहीं मिलने पर जिले के नौ गांवों को हॉट स्पाट से मुक्त कर दिया गया है। इन गांवों में हालात सामान्य होने के साथ दुकानों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मनरेगा के तहत लोगों को रोजगार देने की भी तैैयारी शुरू कर दी गई है। अभी भी जिले में 22 गांव हाट स्पाट हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 50 संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें 24 एक्टिव मरीज हैं। 25 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं और एक की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों के बेहतर उपचार के लिए वाराणसी स्थित स्पेशल वार्ड में रखा गया है। वहीं 25 व्यक्ति स्वास्थ्य होकर अपने घरों को लौट चुके है। ऐसे में हॉट स्पाट वाले गावों में 21 दिनों तक जांच के दौरान कोई नया संक्रमित मरीज नहीं मिलने पर वहां सामान्य हालात बहाल कर दिया गया। हॉट स्पाट से मुक्त होने वाले गांवों में लोगों को दूसरे जगहों पर आने जाने, दुकानों को खोलने का निर्देश दिया गया है। वहीं गांव सीज होने के दौरान बेरोजगार हो चुके लोगों को मनरेगा के तहत रोजगार देने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
चंदौली। जिला प्रशासन ने हॉट स्पाट से नौ गांवों को मुक्त किया है। सील किए गए रास्तों को पूरी तरह से खोल दिया गया है। बाहरियों के आवागमन पर लगे प्रतिबंध भी हटा लिया गया है। इसमें नियामताबाद ब्लाक का मैनुद्दीनपुर, सदर ब्लाक का रघुनाथपुर, चकिया के भीषमपुर, शहाबगंज के भूसीकृत पूरवां, बरहनी के भोखरी, कटसिलवा, सकलडीहा के दिघवट, धानापुर के धराव और नौगढ़ के मझगाई शामिल है।
विज्ञापन

हॉट स्पाट वाले नौ गावों में 21 दिनों तक कोरोना कर कोई नया संक्रमित मरीज नहीं मिलने से गांवों में सामान्य जनजीवन बहाल कर दिया गया है। इन गांवों में लोगों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा जिले में अभी 22 गांवों में हॉट स्पाट बनाया गया है। डा. एके श्रीवास्तव, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें