फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में पहुंचा नौ फीट का मगरमच्छ, फैली दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। क्षेत्र के लतीफशाह बियर के नीचे बृहस्पतिवार की सुबह कर्मनाशा नदी से पास की बस्ती में लगभग नौ फीट मगरमच्छ को देखकर बस्ती के लोगों में दहशत फैल गई। बस्ती के लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सुचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर चंद्रप्रभा बांध में छोड़ दिया।
विज्ञापन

सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने एक व्यस्क मगरमच्छ को देखा। कुछ ही देर में इसकी खबर बस्ती व आसपास के लोगों में फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद वहां चकिया वन क्षेत्र के रेंजर अकबाल बहादुर सिंह के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम पहुंच गई। वनकर्मियों ने जाल की सहायता से मगरमच्छ को पकड़कर चंद्रप्रभा बांध में सुरक्षित छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें