फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav Result: पीडीडीयू नगर में सोनू किन्नर के समर्थकों ने मतगणना स्थल पर किया भारी बवाल, मची अफरातफरी

Sat, 13 May 2023 06:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर

सार

नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर में अध्यक्ष पद के लिए हुए मतगणना के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी सोनू किन्नर के समर्थकों ने भारी बवाल किया। मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर जमकर प्रदर्शन किया। रिकाउंटिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
चंदौली में मतदान केंद्र के बाहर किन्नरों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चंदौली जिले के एक मात्र नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर में अध्यक्ष पद के लिए हुए मतगणना के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी सोनू किन्नर के समर्थकों ने भारी बवाल किया। मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की हाथापाई भी हुई। मतगणना केंद्र के बाहर अफरातफरी की स्थिति हो गई। भारी विरोध को देखते हुए रिकाउंटिग कराई जा रही है। 

विज्ञापन


समर्थकों ने आरोप लगाया कि सोनू किन्नर चुनाव जीत चुकी है लेकिन भाजपा के शह पर प्रशासन अधिकारिक घोषणा नहीं कर रहा है। वाराणसी और पीडीडीयू नगर के किन्नर और निर्दलीय प्रत्याशी सोनू के समर्थन में मतगणना केंद्र के बाहर पहुंचे। मौके भारी फोर्स मौजूद है। मामले के शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।

निर्दलीय प्रत्याशी सोनू किन्नर पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुई थी। उसके बाद की घोषणा नहीं की जा सकी है। नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर के अध्यक्ष पद के लिए कुल छह प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें बसपा, सपा, भाजपा और कांग्रेस के चार प्रत्याशियों के साथ दो निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जमगढ़ नगरपालिका सीट पर सपा का कब्जा, महराजगंज में फहरा बीजेपी का परचम

सैयदराजा में फिर खिला कमल

सैयदराजा में फिर खिला कमल - फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के सैयदराजा में एक बार फिर से कमल खिला है। सैयदराजा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी रीता देवी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी इशरत खातून को 832 मतों से हराया है। मतगणना के दौरान दोनों के समर्थकों में झड़प भी हुई। 
विज्ञापन

नगर पंचायत सैयदराजा के अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी रीता देवी को कुल 3983 और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी इशरत खातून को 3049 मत मिले। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार रुबी कुमारी को 2794 वोट मिले। सपा प्रत्याशी मजीदुन को महज 381 और आप की पुष्पा को 55 वोट ही मिले। नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर दूसरी बार जीत से भाजपा में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें