फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: भाजपा, सपा दिखा रहे दम तो सोनू किन्नर भी नहीं किसी से कम, ये हैं चेयरमैन पद के प्रत्याशी

Tue, 02 May 2023 06:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

चंदौली जिले के एकमात्र नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर के चेयरमैन पद के लिए कुल छह प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें बसपा, सपा, भाजपा और कांग्रेस के चार प्रत्याशियों के साथ दो निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में है। निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सोनू किन्नर को लेकर इस नगर में चहुंओर चर्चा का माहौल है। सोनू को अन्य प्रत्याशियों की तरह लोग सम्मान दे रहे हैं।
विज्ञापन
Nikay Chunav: भाजपा, सपा दिखा रहे दम तो सोनू किन्नर भी नहीं किसी से कम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी उपेक्षा के दृष्टि से देखे जाने वाले किन्नरों के प्रति समाज का नजरिया बदल रहा है। इसकी बानगी इस समय पीडीडीयू नगर में देखी जा सकती है। नगर निकाय चुनाव में इस बार पालिका चेयरमैन पद के प्रत्याशी सोनू किन्नर भी हैं। आलम यह है कि भाजपा, कांग्रेस और सपा के प्रत्याशियों के साथ लोग सोनू किन्नर को भी हाथों हाथ ले रहे हैं। सोनू किन्नर अन्य प्रत्याशियों को बराबरी का टक्कर दे रहे हैं।

विज्ञापन


चंदौली जिले के एकमात्र नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर के चेयरमैन पद के लिए कुल छह प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें बसपा, सपा, भाजपा और कांग्रेस के चार प्रत्याशियों के साथ दो निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में है। निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सोनू किन्नर को लेकर इस नगर में चहुंओर चर्चा का माहौल है। सोनू को अन्य प्रत्याशियों की तरह लोग सम्मान दे रहे हैं। जैसे अन्य प्रत्याशियों के साथ लोग प्रचार में घूम रहे हैं उसी प्रकार सोनू किन्नर के साथ आठ-दस की संख्या में किन्नर हैं, बाकी नगर के कई युवा और अन्य लोग उनका समर्थन कर रहे हैं।
 

विज्ञापन

भाजपा, सपा दिखा रहे दम तो सोनू किन्नर भी नहीं किसी से कम - फोटो : अमर उजाला
कभी उपेक्षा की दृष्टि से देखे जाने वाले किन्नरों के प्रति लोगों का यह नजरिया भारत के सुंदर लोकतंत्र की झलक है। संविधान ने स्त्री पुरूष के साथ किन्नरों को भी लोकतंत्र में समान अधिकार प्रदान किया है। लेकिन काफी दिनों तक लोग इसे स्वीकार नहीं करते थे पर पीडीडीयू नगर का एक किन्नर प्रत्याशी के प्रति माहौल देखकर कहा जा सकता है कि अब लोग इन्हें भी समाज का अभिन्न अंग मानने लगे हैं। चुनाव परिणाम चाहें जो भी हो, पर नगर में लोकतंत्र की जीत पहले ही हो चुकी है।

भगवान शिव का रूप है अर्धनारीश्वर

अमर उजाला से बातचीत में सोनू किन्नर ने कहा कि हमें जरा सा भी अफसोस नहीं होता कि हमे भगवान ने यह शरीर क्यों दिया है। देवों के देव महादेव का खुद का एक रूप अर्धनारीश्वर का है। अन्य लोगों का जन्म स्वार्थ के लिए हुआ है पर हमारा जन्म ईश्वर ने केवल और केवल खुशियां बांटने और आशीर्वाद देने के लिए दिया है। लोगों के साथ आने की बात पर सोनू की आंख भर आई और कहा नगर के लोग काफी इज्जत दे रहे हैं। अब लग रहा है कि हम भी समाज में समान के हकदार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें