फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नई दिल्ली सियालदह राजधानी रही 2 घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हावड़ा नई दिल्ली रूट पर ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों की लेट लतीफी कम नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को भी अप और डाउन की ट्रेनें अत्यधिक लेट रही। नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस जहां सवा दो घंटे लेट रही। वहीं नई दिल्ली- हावडा राजधानी एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम 7 बजे तक अप की ओर जाने वाली भुवनेश्वर- नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस सवा घंटे, हल्दिया- आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे, इल्लामपुर -नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस आधा घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस 6 घंटे, अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस सवा घंटे, नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस 45 मिनट लेट रही। आगरा कैंट- हावड़ा चंबल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, भटिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अमृतसर- हावड़ा पंजाब मेल सवा घंटे, बीकानेर- हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 45 मिनट लेट रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें