फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल के जीवन को आत्मसात करने की जरूरत : संजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय इंटर कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित किया गया था। जनपद के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।इस अवसर पर एकता पदयात्रा का भी आयोजन किया गया।
पदयात्रा इंटर कॉलेज से शुरू होकर चतुर्भुजपुर पहुंचने के बाद वापस उसी स्थान पर समाप्त हुई। पदयात्रा के दौरान देशभक्ति गीत बज रहे थे और लोग हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार पटेल के जीवन से सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया।
अंत में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, सूर्यमुनी तिवारी, भाजपा नेता अमित सिंह, टुनटुन सिंह, प्रधानाचार्य घनश्याम त्रिपाठी, अरुण जायसवाल, रंजय पांडेय, मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान, नीरज सिंह, रामजी राम, विजय जायसवाल सहित एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। संचालन सत्यमूर्ति ओझा ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें