बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर आपदा से बचाने का प्रशिक्षण देते एनडीआरएफ की टीम। स्रोत:-जा
- फोटो : katra news
चहनिया। पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर शनिवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 11वीं वाहिनी वाराणसी की टीम ने बाढ़ के दौरान बचाव कार्य और डूबने से बचाव के उपायों पर प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर नागरिक सुरक्षा कार्मिकों, आपदा मित्रों और आम जनता मौजूद थे।
यह विशेष अभियान डीआईजी मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर टीम कमांडर इंस्पेक्टर राजेश कुमार गुप्ता के तीस सदस्यीय टीम ने चलाया। एनडीआरएफ के प्रशिक्षित गोताखोरों की ओर से डूबे व्यक्ति को खोज कर निकालने का प्रर्दशनी किया गया। साथ ही प्राथमिक उपचार के तरीके और घरेलू वस्तुओं का इस्तेमाल करके बाढ़ के दौरान बचाव के तरीकों को सिखाया गया। इंस्पेक्टर राजेश गुप्ता ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम की ओर से पानी में डूबने से बचाने के लिए अक्सर प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि लोग जागरूक हो सकें।
कार्यक्रम के दौरान नायब तहसीलदार सकलडीहा राजेन्द्र प्रसाद, बलुआ एसओ अतुल कुमार और राकेश कुमार सिंह पिंकू आदि रहे।