फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सली गतिविधियो की टोह में चलाया सर्च आपरेशन

विज्ञापन
नौगढ़ के जंगलों में कांबिंग करते सुरक्षाकर्मी। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
नौगढ़। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए वाराणसी जोन की क्यूआरटी टीम के साथ नौगढ़ और चकरघट्टा थाने की फोर्स व पीएसी बल ने शुक्रवार को जंगल में कांबिंग की। टीम ने जंगल में स्थित गुफाओ को खंगालने के साथ ही ग्रामीणों से वार्ता कर संदिग्ध व्यक्ति या वस्तुओं के दिखाई देने पर उसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की। नक्सलियों की टोह लेने के लिए पुलिस और पीएसी बल के जवानों ने चकरघट्टा थाना क्षेत्र केसार, बैरगाढ़, बरबसपुर, हरियाबाग, भंदई के रास्ते टिकुरिया, दानौगड़ा, जरहर के में कांबिंग की। थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने गांव के लोगों से संदिग्ध व्यक्तियों के घूमने और आने जाने के बारे में पूछताछ की। जवानों ने जंगलों में बने पशु अड़ारो को भी खंगाला। थानाध्यक्ष चकरघटृटा दीनदयाल पांडेय ने कांबिंग के दौरान जंगलों में मिले राहगीरों, चरवाहों से पूछताछ किया। उन्होंने गांव वालों से नक्सली संचरण रोकने में पुलिस की मदद करने को कहा। संदिग्ध व्यक्तियों के घूमते हुए दिखाई पड़ने पर डायल 112 और पुलिस अधिकारीयो मोबाइल नंबरों पर तत्काल सूचित करने का अनुरोध किया। कांबिंग के दौरान चकरघट्टा और थाना नौगढ़ की पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

बबुरी : थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह ने क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने वाहनों की चेकिंग के समेत शराब/बियर की दुकान के आस पास लोगों की तलाशी ली। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, सर्राफा मार्केट, प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड/टैम्पो स्टैंड, आदि स्थानों पर भ्रमण व निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें