फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतास में नक्सली जोनल कमांडर ढेर

Sun, 23 Oct 2016 01:20 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतास जिले की पुलिस की कैमूर पहाड़ी पर सक्रिय नक्सली दस्ते से शनिवार को दोपहर मुठभेड़ हुई। इसमें नक्सली कमांडर अनिल कुशवाहा मारा गया। अनिल हार्डकोर नक्सली था।
विज्ञापन

 रोहतास के एएसपी अभियान मो. सुहैल के अनुसार बड्डी थाना क्षेत्र के पनियारी घाट के ऊपर पर्छा गांव के पास मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ में भाग निकले नक्सली दस्ते का पीछा कर रही पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़ जारी है। बताया कि अतिरिक्त पुलिस बल को नक्सलियों की घेराबंदी करने के लिए पहाड़ पर भेजा गया है। मारा गया अनिल कैमूर जिले के भगवानपुर का रहने वाला था। वह शाहाबाद जोन के जोनल कमांडर के रूप में नक्सलियों का नेतृत्व कर रहा था।

हाल के दिनों में उसने एएसपी अभियान सहित जिले के कई थानाध्यक्षों को धमकी भेजकर 20 थानों के पुलिस कर्मियों को सांसत में डाल रखा था। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई हाल में नोएडा में गिरफ्तार नक्सलियों से हुई पूछताछ में हुए खुलासे के आधार पर की गई थी। उधर, दबी जुबान ग्रामीणों में चर्चा है कि अनिल के मारे जाने के पीछे नक्सलियों के प्रतिस्पर्धी टीपीसी ग्रुप की खास भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें