फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News : नक्सल गतिविधियों पर लगेगी लगाम, सूचनाओं के आदान-प्रदान पर बनी पुलिसिया सहमति

Fri, 28 Feb 2025 12:21 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

नौगढ़ थाना परिसर में बिहार और चंदौली के अधिकारियों ने बैठक कर सहमति बनाई और कहा कि आगे के दिनों में नक्सल गतिविधियों की सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाएगा। बता दें कि इस प्रायस के बाद नक्सली प्रभाव पर पुलिसिया लगाम और भी कसती नजर आएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 स्थानीय थाना परिसर में चकिया के सीओ राजीव सिसोदिया के नेतृत्व में नक्सली गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए बिहार व यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर जिले के कंदवा पुलिस की संयुक्त बैठक हुई। इसमें नक्सल प्रभावित गांवों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई। बैठक के दौरान नक्सल गतिविधियों से संबंधित सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर सहमति जताई गई।

विज्ञापन


बैठक के दौरान बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर विशेष चौकसी बरते जाने की भी बात कही गई। वन क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भी तीन जिलों की पुलिस व पीएसी के अधिकारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने सुरक्षा बढ़ाने और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर सहमति बनाई।

इस दौरान पीएसी के सीओ फाजिल सिद्दकी, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, थानाध्यक्ष नौगढ़ कृपेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष चकरघट्टा भूपेंद्र निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें