फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रभु यीशु को क्रूस पर देख छलक उठीं आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर। प्रभु ईसा मसीह के बलिदान दिवस गुड फ्राइडे परंपरागत तरीके से मनाया गया। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना हुई। मसीही समुदाय के लोगों ने उपवास भी रखा। नगर के यूरोपियन कॉलोनी स्थित क्राइस्ट द क्रिंग चर्च में प्रभु यीशु के बलिदान पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया। यीशु को क्रूस पर लटकता देख कर लोगों की आंखें छलक उठीं।
विज्ञापन

प्रभु यीशु ने दुनिया के लोगों के पाप को अपने सिर पर ले लिया और बलिदान हो गए। प्रभु यीशु को क्रूस पर चढ़ाए जाने के दिन को गुड फ्राइडे के रूप में मनाया जाता है। चर्च में पुण्य सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर चर्च में विशेष प्रार्थना की गई।
यीशु की यातना को याद कर मसीही समुदाय ने उपवास किया। शाम तीन बजे से नाट्य मंडली की ओर से क्रूस रास्ता, प्रभु यीशु का दुख भोग नाटकों का मंचन किया गया। प्रभु यीशु को क्रूस पर लटकता देख कर मसीही अपने आंसू नहीं रोक सके।
विज्ञापन

चर्च में यीशु के दुखभोग काल पर प्रकाश डालते हुए फादर शांतिराज ने कहा कि यीशु मसीह ने क्रूस पर चढ़कर अपने बलिदान दे दिया और मनुष्यों के पाप को हर लिया।
फादर विजय शांतिराज ने बताया कि पुण्य सप्ताह के तहत शनिवार को रात दस बजे से पास्का जागरण होगा।
आग, पासका मोमबत्ती और बपतिस्मा जल से आशीष दिया जाएगा। रविवार को प्रभु का पुनरुत्थान (ईस्टर) का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन सुबह आठ बजे से विशेष प्रार्थना सभा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें