चकिया नगर के घटमापुर बस्ती निवासी लक्ष्मण (65) की शुक्रवार शाम पड़ोसियों के साथ जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो पड़ोसियों ने लक्ष्मण पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।
चंदौली के चकिया नगर के वार्ड नंबर 4 कबीर नगर स्थित घटमापुर बस्ती निवासी बुजर्ग को जमीन विवाद में पड़ोसियों ने मारपीट कर मौत की नींद सुला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर, घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
घटमापुर बस्ती निवासी लक्ष्मण (65) की शुक्रवार शाम पड़ोसियों के साथ जमीन विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो पड़ोसियों ने लक्ष्मण पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान लक्ष्मण के सिर पर गंभीर चोट लगी और वो अचेत हो गया। परिजनों ने घायल को आनन-फानन जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया।
जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के दौरान लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कोतवाल राजेश यादव दलबल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को घटना में शामिल लोगों के नाम का प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।