फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्नी और लक्ष्मीना बन गईं सभासद

Fri, 10 Apr 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका मुगलसराय व नगर पंचायत चंदौली के रिक्त सभासदों के एक-एक सीट पर हुए उपचुनाव के बाद गुरुवार को सदर तहसील परिसर के सभागार में मतगणना हुई।
विज्ञापन


जिसमें अलीनगर में लक्ष्मीना और लोकमान्य तिलक नगर में मुन्नी ने बाजी मारी।
मुगलसराय के वार्ड नंबर 6 अलीनगर बिछड़ी सीट पर लक्ष्मीना देवी 1342 मत पाकर तथा चंदौली के वार्ड नंबर 05 लोकमान्य तिलक नगर में मुन्नी देवी 426 मत पाकर निर्वाचित हुईं। इस दौरान वहां जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।

सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना को लेकर  लोगों में काफी उत्सुकता दिखाई दी। चुनाव के परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने माला पहनाकर जुलूस निकाला।
विज्ञापन




नगर के वार्ड नं0 5 लोकमान्य तिलक नगर की गणना के लिए एक टेबल बनाया गया था। तीन चक्र की हुई  गणना में मुन्नी देवी ने 426 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी श्यामलाल को 121 मतों से पराजित किया। श्यामलाल को 305 मत  मिले। कुल 763 मत पड़े थे, जिसमें 731 वैध और 32 अवैध मत रहे।
विज्ञापन



इसी तरह मुगलसराय के वार्ड नं0 6 अलीनगर बिछड़ी सीट पर लक्ष्मीना देवी 1342 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इन्द्रावती को 347 मतों से मात दी।


इंद्रावती को 995 मत मिले और शांति को मात्र 30 मत मिले। कुल 2442 मत  पड़े थे। इसमें 2367 वैध और 75 अवैध मत मिले। इस दौरान गहमागहमी का माहौल कायम रहा। दोनों प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारी जगरूप सिंह ने विजयी प्रमाण पत्र  दिया। परिणाम आते ही समर्थक खुशी से झूम उठे और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इसके अलावा विजय जुलूस निकाला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें