विकास क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर बन रहे
मध्याह्न भोजन का पैसा मनमाने ढंग से चुनिंदा केंद्रों पर भेजने से नाराज
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय
पर प्रदर्शन किया।
सीडीपीओ मीनाक्षी देवी की अनुपस्थिति में
सुपरवाइजर विंध्यवासिनी देवी को लिखित मांग पत्र दिया गया । इस दौरान
कौशिल्या देवी, मृदुला मौर्य, तारा पांडेय, पार्वती, शीला, निर्मला, माधुरी
शर्मा आदि मौजूद रहीं।