फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल गणित की परीक्षा देते पकड़ा गया मुन्नाभाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में मंगलवार को एक मुन्नाभाई पकड़ा गया। वह अपने छोटे भाई के स्थान पर हाईस्कूल गणित की परीक्षा दे रहा था। सचल दस्ते ने पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सैयदराजा थाने में उसपर एफआईआर हुआ है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के परीक्षा अंतर्गत सैयदराजा थाना क्षेत्र के राजकुमार इंटर कॉलेज, भुजना में हाईस्कूल की गणित की परीक्षा हो रही थी। उस दौरान अंकित यादव के अनुक्रमांक 1222239039 पर उसका बड़ा भाई भोला यादव पुत्र वीरेंद्र यादव निवासी वरुणी, थाना दुर्गावती जिला, कैमूर बिहार बैठकर परीक्षा दे रहा था। उड़नदस्ता और केंद्र प्रभारी की उस पर नजर पड़ी। दोनों के संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान उसे पकड़ लिया गया । पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह अपने छोटे भाई की जगह परीक्षा दे रहा था। टीम ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षण विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। आगे की विधिक कार्रवाई पुलिस के द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें