फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर कूड़ा गिराते दौड़ रही पालिका की गाड़ी, फैला रही बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े को नगर पालिका के वाहन बिना ढके ही ढो रहे हैं। जबकि कूड़े को खुले के ढोने पर पाबंदी है । वाहनों से बिना ढके हुए कूड़े को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के कारण जगह जगह कूड़ा गिरता रहता है और इससे गंदगी फैलती है। कई बार कूड़ा वाहनों से उड़ कर राहगीरों पर भी गिर जाता है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत 25 वार्डों से हर रोज लगभग 35 टन कूड़ा निकलता है। वार्डों से निकलने वाले कूड़े को सफाईकर्मी चिह्नित स्थानों पर एकत्र कर देते है। इसके बाद जेसीबी की मदद से कूड़े को डंफर पर लाद दिया जाता है। बाद में कूड़े को डंपिंग स्थल पर फेंक दिया जाता है। कूड़े को शहर से ले जाये जाने के दौरान तिरपाल से ढका नहीं जाता है। इसके चलते कूड़ा सड़क पर उड़कर गिरता रहता है। वहीं खुले में कूड़ा ढोने के चलते बदबू भी फैलती है।
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका के पास कूड़ा ढोने के लिए चार डंफर मौजूद है। इसके अलावा छोट- बड़े ट्रैक्टर समेत दो सौ से अधिक हाथ ठेला गाड़ी एवं जेसीबी भी है। पालिका की ओर से कूड़े को गलियों से एकत्र करने के साथ उसे डंपिंग स्थल पहुंचाने के लिए सभी संसाधनों को इस्तेमाल किया जाता है। संवाद
विज्ञापन

.डंफर चालकों को कूड़े को तिरपाल से ढककर ले जाने के लिए निर्देशित किया गया है। इसे सख्ती से लागू कराया जाएगा। कृष्णचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें