पेपर लीक मामले में बेदी राम का नाम आने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में चंदौली जिले के समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने ट्वीट कर विधायक बेदी राम व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बैंक अकाउंट्स का मिलान किए जाने की मांग की है।
जखनियां से सुभासपा विधायक बेदी राम की देश के विभिन्न प्रांतों में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक में नाम आने के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है। तमाम विपक्षी पार्टी के एक्स हैंडल से जहां विधायक को लेकर पीएम व सीएम पर निशाना साधा जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं चंदौली जिले के समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने ट्वीट कर विधायक बेदी राम व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बैंक अकाउंट्स का मिलान किए जाने की मांग की है।