फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया रिकॉर्ड: पीडीडीयू मंडल में एक दिन में 500 से अधिक ट्रेनों की हुई अदला-बदली, अब तक का सर्वाधिक

Mon, 25 Oct 2021 08:52 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीडीडीयू नगर

सार

शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल ने 24 घंटे में समीपवर्ती रेल मंडलों क साथ रिकार्ड 513 ट्रेनों की अदला-बदली की। ऐसा पहली बार हुआ है कि मंडल की ओर से एक दिन में 500 से अधिक ट्रेनों का इंटरचेंज सफलतापूर्वक कराया गया।
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में मालगाड़ियों के ट्रेनों का आवागमन तेजी जारी है। अच्छी कार्यप्रणाली, समय बद्धता की वजह से दूसरे मंडलों से ट्रेनों की अदला बदली में तेजी आई है। शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल ने चौबीस घंटे में समीपवर्ती रेल मंडलों क साथ रिकार्ड 513 ट्रेनों की अदला बदली की।
विज्ञापन


एक दिन अर्थात 24 घंटे की अवधि में पीडीडीयू मंडल की ओर से कराया गया यह उसका अपना अब तक का सर्वाधिक इंटरचेंज है। ऐसा पहली बार हुआ है कि मंडल की ओर से एक दिन में 500 से अधिक ट्रेनों का इंटरचेंज सफलतापूर्वक कराया गया।

मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के दिशा निर्देशन में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में ट्रेनों के परिचालन में सुधार एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में 23 अक्टूबर को चौबीस घंटे में अपने निकटस्थ रेल मंडलों के साथ रिकॉर्ड 513 ट्रेनों का इंटरचेंज (पीडीडीयू मंडल क्षेत्र में प्रवेश या उससे निकास) कराया गया।
विज्ञापन


पीडीडीयू मंडल की ओर से निकटस्थ रेल मंडलों के साथ 321 मालगाड़ियों तथा 192 यात्री ट्रेनों को मिलाकर कुल 513 ट्रेनों का इंटरचेंज कराया गया। मंडल का एक दिन में इंटरचेंज का अपना पिछला रिकॉर्ड 499 ट्रेनों का था जो 21 मार्च 2021 को हुआ था।
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि भारतीय रेल को चलायमान और गतिमान रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला रेल परिचालन की दृष्टि से भारतीय रेल का अत्यंत व्यस्त रेल मंडल है। पीडीडीयू मंडल की ओर से दानापुर, धनबाद, प्रयागराज, लखनऊ मंडल के साथ बड़े पैमाने पर मालगाड़ियों एवं यात्री ट्रेनों का इंटरचेंज किया जाता है।

इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि उत्कृष्ट विभागीय समन्वय एवं कार्य प्रदर्शन के साथ मंडल की ओर से एक दिन में 513 ट्रेनों का इंटरचेंज निरंतर संरचनात्मक सुधार एवं परिचालन क्षमता में वृद्धि का परिचायक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें