नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन नई बस्ती स्थित वनवासी बस्ती में लोगों के डायरिया से पीड़ित होने की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को नियामताबाद ब्लॉक व जिले आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों में दवा का वितरण किया। इस दौरान टीम ने वहां से पानी व अन्य सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा।
क्षेत्र में डायरिया तेजी से पांव प्रसार रहा है। इस वक्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड संख्या तीन नई बस्ती स्थित वनवासी बस्ती में 12 से अधिक संख्या में लोग डायरिया से पीड़ित हो चुके हैं। बस्ती में डायरिया से पीड़ित होने के बाद परिवार वालों ने उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्साल में भर्ती कराया था। इसमें से पांच से छह लोग ठीक हो चुके हैं जबकि शेष लोगों का अभी भी निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। शुक्रवार को पहुंच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुएं में डालने के लिए बस्तीवासियों को दवा उपलब्ध कराई वहीं 25 लोगों में दवा का वितरण किया। इस दौरान डॉ. अशोक, राज कुमार चौहान, वसीम समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।