कलेक्ट्रेट में कोरोना के इलाज की व्यवस्था और निगरानी के लिए एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। सोमवार को डीएम संजीव सिंह ने कंट्रोल रूम में पहुंच तैयारियों को परखा और अधीनस्थों संग बैठक करके रणनीति तैयार की।
डीएम ने कहा कि होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड संक्रमित मरीजों से रोजाना फोन के माध्यम से संपर्क किया जाय। उन्हें दवा के सेवन और परामर्श दिया जाय। ताकि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके। डीआईओएस को निर्देश दिया कि स्कूलों में छात्रों के वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से कराया जाय। डीएम ने बीएसएनल एसडीओ को एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में दूरसंचार एवं इंटरनेट लाइन की व्यवस्था ठीक रखने का निर्देश दिया। कहा कि कोविड के टीकाकरण के पूर्व इसका प्रचार-प्रसार जरूरी है। ताकि लोगों में जागरूकता बढ़ाकर अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया जा सकें।