फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुरिया स्कूल में मोबाइल एप लांच

Mon, 30 Nov 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
डांडी (पड़ाव-मुगलसराय रोड) पर स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल्स बनारस में रविवार को विधायक रवींद्र जायसवाल ने जयपुरिया मोबाइल एप का बटन दबाकर लांच किया।
विज्ञापन


 इसके साथ ही यूजर आईडी और पासवर्ड मिलने के बाद अभिभावकों में उत्साह देखने लायक था।
   इसके द्वारा अभिभावक जब चाहेंगे अपने बच्चों की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। मोबाइल एप तथा बसों की जीपीएस ट्रैकिंग सुविधा मुहैया कराने के लिए जयपुरिया परिवार की प्रशंसा की।

 प्रारंभ में स्कूल के चेयरमैन दीपक बजाज ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों ने विविध आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


   इस मौके पर उन्होंने अपने द्वितीय नवीन सत्र वर्ष 2016-17 के लिए नर्सरी से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं का प्रवेश 30 नवंबर से लेने की घोषणा की। साथ ही घोषणा की कि प्रथम 100 बच्चों का प्रवेश बिना प्रवेश शुल्क के लिया जाएगा।विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें