फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन के बाद लोगों ने किया श्रमदान

Mon, 30 Nov 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय श्री सर्वेश्वरी समूह अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवाश्रम द्वारा अघोरेश्वर भगवान राम के महापरिनिर्वाण दिवस पर रविवार को 23 वां महानिर्वाण दिवस समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा गुरुपद संभव राम जी के सानिध्य में मनाया गया।
विज्ञापन


 इस दौरान आश्रम में हवन-पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इस दौरान रविवार की सुबह सर्वेश्वरी समूह के स्वयं सेवकों द्वारा सफाई व श्रमदान किया गया।

 इसके पश्चात अघोरेश्वर महाप्रभु की समाधि पर पूज्यपाद बाबा गुरुपद संभव राम जी द्वारा माल्यार्पण, हवन, पूजन व आरती किया गया।

 इसके बाद श्री पृथ्वी पाल जी द्वारा सफल योनि का पाठ किया गया।

 इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इसके पश्चात शाम साढ़े चार बजे आयोजित गोष्ठी में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पूज्यपाद बाबा गुरुपद संभवराम जी ने कहा कि अंगुलीमाल डाकू को अपने गलत कार्यों का भान होने पर पश्चाताप हुआ और उसने स्वयं में आमूलचूल परिवर्तन कर लिया। मुख्य अतिथि एमएम अग्निहोत्री रहे।

वैद्य समीर सहाय, भोलानाथ गुप्ता, श्री मन्मथनाथ देवघरिया, श्री एसके सिंह, बरहज देवरिया के विधायक व पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश श्री आरसी दीपक, संचालन डा. अमर ज्योति तथा धन्यवाद ज्ञापन डा. एसपी सिंह ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें