विधायक ने विधानसभा में उठाई पेयजल की समस्या
सकलडीहा। विकासखंड के दो दर्जन से अधिक गांवों में बनी पेयजल की समस्या को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने विधानसभा में उठाया। उन्होंने सत्र में नियम 301 के तहत पेयजल की समस्या उठाकर समाधान कराने की मांग की।
एक वर्ष से जलनिगम की ओर से लगे एकमात्र मोटर से तीन लाख लीटर की क्षमता की टंकी से दो दर्जन से अधिक गांवों में पेयजल आपूर्ति हो रही है। आए दिन मोटर जलने की समस्या से कस्बा सहित आसपास के एक लाख से अधिक लोगों के सामने पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जाती है। वहीं एक चौथाई लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पाता। ग्रामीणों की समस्या को विधायक प्रभु यादव ने विधानसभा के वर्तमान सत्र में गंभीरता से उठाते हुए विधानसभा अध्यक्ष से लोकहित में इसे दूर करने की मांग की है। विधायक ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर विधानसभा में मांग की गई है। शीघ्र ही समस्या का निदान होने की संभावना है। संवाद