फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने चार युवकों को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूरी से आनंद बिहार जा रही अप नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में झालमूढ़ी में नशीला पाउडर खिलाकर जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने चार यात्रियों के हजारों रुपये लूट लिया। बुधवार की सुबह ट्रेन के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने यात्रियों को उतार कर रेलवे के लोको मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। यात्रियों के परिवार वालों को सूचित किया गया है। पीड़ित सभी यात्री बिहार के रहने वाले हैं। होश में आने पर आरपीएफ निरीक्षक ने यात्रियों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

रसूलनगर नवादा निवासी मोहम्मद शौकत (26) पुत्र मोहम्मद हाफिज और दानिश (21) पुत्र मोहम्मद शहजाद आंध्रप्रदेश के तिरूपति में मार्बल का काम करते हैं। वे तिरूपति एक्सप्रेस से खुर्दा रोड पहुंचे और यहां से नीलांचल एक्सप्रेस में सवार हुए। इसी तरह राज मिस्त्री का काम करने वाले कोडरमा निवासी बासदेव सिंह (38) भी नीलांचल एक्सप्रेस में सवार हुए थे, वहीं विक्रमगंज रोहतास निवासी ओमप्रकाश चौधरी (56) जो मजदूरी करते हैं भी इसी ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन छह बजे घटशिला के आगे बढ़ी थी कि झालमूढ़ी बेचने वाला आया। उससे चारों ने झालमूढ़ी खरीद कर खाई। उसे खाते ही चारो अचेत हो गए। ट्रेन बुधवार की सुबह छह बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों ने चार लोगों के ट्रेन में अचेत होने की सूचना दी। इस पर आरपीएफ और जीआरपी कर्मी कोच में पहुंचे और चारों को उतार कर लोको अस्पताल पहुंचाया। यहां दोपहर में आरपीएफ डीडीयू निरीक्षक संजीव कुमार ने हल्के होश में आने के बाद पूछ-ताछ की। पता चला कि शौकत का पांच हजार, दानिश के पांच हजार रुपये, बासदेव के साढ़े तीन हजार रुपये नकद और बैग, ओमप्रकाश का मोबाइल और बैग आदि गायब हैं। जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि चारो जहरखुरानी के शिकार नहीं हुए हैं बल्कि जनरल कोच में अत्यधिक भीड़ की वजह से वे उनकी तबियत खराब हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें