धानापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 50वें जन्मदिन पर रविवार को कस्बा स्थित ब्लॉक सभागार में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने 50 किलो का केक काटा। साथ ही मुख्यमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके लंबी उम्र की कामना की। साथ ही 11 दिव्यांगों में ट्रॉय साइकिल का वितरण और पौधरोपण किया।
विधायक ने कहा कि प्रदेश का सौभाग्य है कि उसे यशस्वी मुख्यमंत्री मिला है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, राजेश सिंह, रामप्रवेश तिवारी, ओमप्रकाश गिरी, विनयराज पांड़ेय, कर्मवीर सिंह, विकास राय, रामनगिना पांड़ेय, डा. रामानुज यादव, अभय सिंह रहे। वहीं कस्बा स्थित कैंप कार्यालय पर भाजपा यूथ ब्रिगेड़ के जिलाध्यक्ष शुभम् सुर्यवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने केक काटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने सीएम के लंबी उम्र के साथ स्वस्थ रहने की कामना की। इस मौके पर ओम तिवारी, बाबूलाल चौहान, विकास तिवारी, अश्वनी तिवारी, अशोक पटेल, नीतीन श्रीवास्तव, सुर्यवंश पटेल रहे। संवाद