फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दरोगा की पिस्टल छीनकर बदमाशों ने पुलिस पर किया फायर, मुठभेड़ में आरोपियो को लगी गोली

Sun, 11 Aug 2024 06:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बदमाशों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया कि कोर्ट ले जाते समय दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को गोली लगी, जिससे घायल हो गए। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के दिलबगरा पहाड़ी के पास रविवार की दोपहर नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपियों को कोर्ट ले जा रही पुलिस की गाड़ी पंचर हो गई। इसका फायदा उठाते हुए दोनों बदमाशों ने दरोगा की सर्विस रिवाल्वर छीनकर उन पर ही फायर झोंक दिया और भागने लगे। हालांकि जवाबी फायर में पुलिस ने दोनों को घायल कर दिया। बदमाशों के पैर में गोली लगी है। उनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
नौगढ़ के गहिला बाबा मंदिर के पास शुक्रवार को तीन आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों को रविवार को कोर्ट के समक्ष पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था। इस बीच दिलबगरा पहाड़ी के पास पुलिस का वाहन पंचर हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मौके का फायदा उठाकर दोनों आरोपी भागने की फिराक में दरोगा का ही सर्विस रिवाल्वर छीनकर फायर झोंक दिया। जिस पर पुलिस टीम ने पलटवार करते हुए फायरिंग की। इस दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए। जिन्हें नौगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों अभियुक्तों को लेकर पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें