फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli Crime: ड्यूटी से लौट रहे रेलकर्मी को मारी गोली, पहले से घाट लगाकर बैठे बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Thu, 22 Aug 2024 10:20 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बदमाशों का साहस इस कदर बढ़ गया है कि ड्यूटी से लौट रहे रेलकर्मी को गोली मारकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल रेलकर्मी सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
UP police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत औद्योगिक नगर के हमीदपुर के पास बुधवार की देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने जीवनाथपुर में तैनात स्टेशन मास्टर को गोली मार दी। गोली कमर में लगी। जिससे स्टेशन मास्टर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आस-पास के लोगों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर भिजवाया और जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी होते ही एएसपी विनय सिंह, सीओ आशुतोष और इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी ली। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
गाजीपुर के मूल निवासी विरेंद्र वर्मा (58) जीवनाथपुर में स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात हैं। बुधवार की देर रात ड्यूटी समाप्त होने के बाद अपने आवास पर जा रहे थे। औद्योगिक नगर क्षेत्र के हमीदपुर के पास पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्टेशन मास्टर को गोली मार दी। 

रेलकर्मी जमीन पर गिरकर छटपटाने लगे। गोली की आवास सुनकर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस स्टेशन मास्टर को निजी अस्पताल ले गई जहां से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर दिया। विभाग के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में एएसपी विनय सिंह ने बताया कि स्टेशन मास्टर का इलाज चल रहा है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें