फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिमिक्री से खूब हंसाया

Thu, 12 Feb 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बीए तृतीय के छात्राओं को बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने भावभीनी विदाई दी।
विज्ञापन


इस दौरान छात्राओं ने मिमिक्री के जरिए उपस्थित छात्राओं को खूब हंसाया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या डा. गायत्री सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर बीए फाइनल की छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षिकाओं ने तिलक किया।

इस दौरान बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने रीमिक्स फिल्मी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया।

छात्राओं ने बीच-बीच में चुटकुले, और अन्य साथियों और शिक्षकों की मिमिक्री भी की गई।  कार्यक्रम के अंत में बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में ज्योति यादव, कहकशां परवीन, अर्चना पांडेय, किरन आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें