सपा का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व सांसद रामकिशुन यादव एवं जिलाध्यक्ष
सत्यनारायण राजभर के नेतृत्व में बुधवार को पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय के
मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण से मिला।
इस दौरान उन्होंने छह
सूत्रीय मांगों से संबधित पत्रक डीआरएम को सौंपा। पत्रक के माध्यम से
मुगलसराय-पटना लाइन के कुछमन और भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का
निर्माण आदि मांगें की गई हैं।
प्रतिनिधि मंडल में प्रभुनारायण यादव, मनोज सिंह, नफीस अहमद, बाबूलाल आदि रहे।