फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों को लाभ मिला तो कार्रवाई

Tue, 20 Sep 2016 01:47 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
बैठक करते व्यासजी गोंड ।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष व्यासजी गोंड ने अधिकारियों को अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों को समय से पूर्ण करायें। योजनाओं का लाभ पात्रों में सुनिश्चित हो, वरना लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अभियंता विद्युत एवं जिला पूर्ति अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त की। श्री गोंड सोमवार को विकास भवन के सभागार में आयोजित बैठक में समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने चिकित्सालयों में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ दवाओं की उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सालयों का निरीक्षण कराये। कार्य में कोताही बरतने वालों के खिलाफ कार्यवाही करे। उन्होनें बीएसए को टीम बनाकर विद्यालयों का निरीक्षण कराये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों में अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के कोई प्रकरण लम्बित न रखें। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति व जनजाति में कितने मुकदमें दर्ज है, इसकी रिपोर्ट भेजें।
तथा कितने फाइनल हो गये है उसकी सूचना तैयार कर आयोग को भेजे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एमपी सिंह, डा. एके श्रीवास्तव, डा. डीके सिंह,  साहब लाल,  प्रमोद यादव, डा. मालती राय, मीना श्रीवास्तव आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें