फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात डिग्री तक लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। माघ की शुरूआत में सर्दी का सितम पर चरम पर है। बर्फीली हवाओं के थपेड़े से लोगों को कंपकंपी छूट रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान सात और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में लोग दिन भर गर्म कपड़े से लदे रहे। ठंड से सबसे अधिक परेशानी रात में बाहर निकलने वाले राहगीरों और रिक्शा चालकों को हुई।
विज्ञापन

पश्चिम दिशा से चलने वाली बर्फीली हवाएं कहर ढा रही हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार फिलहाल दो-तीन दिनों तक ठंड से निजात नहीं मिलेगी। सोमवार को कोहरे का असर नहीं रहा लेकिन सुबह से ही दस किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। बर्फीली हवाओं के चलते तापमान काफी नीचे गिर गया। सुबह नौ बजे के बाद धूप खिली लेकिन हवाओं की वजह से ठंड से लोग कांपते रहे। स्कूलों के बंद रहने से बच्चों को राहत रही। रिक्शा चालक किसी तरह कूडा करकट बटोर कर उसे जलाकर ताप कर रात बिताने को मजबूर हैं। वहीं जहां अलाव जल रहा है वहां तापने वालों की भीड़ जुट रही है। स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आने वाले यात्रियों को भी ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। ठंड की वजह से आलू में पाला लगने की आशंका है। हालांकि कृषि विशेषज्ञों की माने तो ठंड गेहूं, दलहनी और तिलहनी के लिए अनुकूल है। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। पश्चिमी हवा की वजह से पारा 10 डिग्री के नीचे रहने की उम्मीद है। वहीं कोहरे का भी असर रहेगा। इससे लोगों को दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें