पीडीडीयू नगर के शास्त्री जन्मस्थली पार्क में मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे सेवा न्यास के सदस?
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म स्थली के विकास की मांग के समर्थन में जन्म स्थली सेवा न्यास के सदस्यों ने रविवार को नगर के सेंट्रल कॉलोनी स्थित शास्त्री जन्मस्थली पार्क में छह घंटे उपवास किया। इस दौरान रामगढ़ में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जन्मस्थली के विकास की मांग की।
उपवास पर बैठे जन्म स्थली सेवा न्यास के संस्थापक अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्मस्थली की लगातार उपेक्षा हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार जिले में आ चुके हैं। जब भी मुख्यमंत्री आते हैं तो पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म स्थली की विकास कराने के लिए संस्था के सदस्य धरना और उपवास करते हैं। बावजूद इसके नगवासासियों की मांग पर मुख्यमंत्री का ध्यान नहीं जा रहा है। संस्था के सदस्यों ने शास्त्री जन्मस्थली का विकास, पीडीडीयू जंक्शन का नाम लालबहादुर शास्त्री के नाम पर करने, जन्मस्थली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने, जन्म स्थली की जमीन संस्था के नाम आवंटित करने, देश में सभी दिव्यांगों को एक समान पेंशन लागू करने की मांग की। धरना प्रदर्शन में शंकर चौहान, राजेश्वरी सिंह, जगदीश प्रसाद, दरोगा सिंह, कौशल अहमद, ओमप्रकाश रजक, राजू यादव, धनंजय यादव, पिंटू विश्वकर्मा, चंदन शर्मा, आदित्य चौहान, विनोद कुमार, संदीप चौहान रहे।
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1300