फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस के फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए चिकित्सक की रिपोर्ट आवश्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस के फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए चिकित्सक की रिपोर्ट आवश्यक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। एआरटीओ कार्यालय में फिटनेस के लिए आ रही एंबुलेंस के लिए अब सीएमओ कार्यालय से भी रिपोर्ट मांगी जा रही है। एंबुलेंस के आवश्यक सुविधाओं से लैसे होने के बाबत सीएमओ कार्यालय से रिपोर्ट लगने के बाद ही एआरटीओ कार्यालय से उसे फिटनेस प्रमाण जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के एआरटीओ कार्यालय में 50 से अधिक एंबुलेंस पंजीकृत हैं। वाहनों की फिटनेस का प्रमाण पत्र मानकों की पड़ताल के बाद आरआई की ओर से जारी किया जाता है। एंबुलेंस के लिए भी फिटनेस प्रमाण पत्र आरआई जारी किया जाता है। इसके लिए जरूरी दवाओं सहित ऑक्सीजन की पड़ताल गहनता से नहीं हो पाती थी। वहीं एंबुलेंस पर ईएमओ है या नहीं इसकी जांच नहीं की जाती थी। ऐसे में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिले में एंबुलेंस को फिटनेट प्रमाण देने के पहले एआरटीओ की ओर से एक आवश्यक रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय से ली जाती है। एआरटीओ डॉ. दिलीप गुप्ता ने बताया कि लगभग डेढ़ माह से एंबुलेंस की फिटनेस रिपोर्ट के पहले सीएमओ कार्यालस से एक रिपोर्ट ली जाती है। जहां एंबुलेंस में आवश्यक सुविधाओं के बाबत रिपोर्ट दी जाती है।
विज्ञापन

रिपोर्ट - कमलजीत सिंह
बाइट - 1061
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें