फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा अधिकतम तापमान, 20 और 21 मई को बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। रविवार की सुबह कुछ देर के लिए बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद बादल गायब हो गए और तीखी धूप निकल आई। इसके बाद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान शनिवार की तरह रविवार को भी 28 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। मौसम विभाग ने 20 और 21 मई को जिले में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर करीब 12 बजे तक पछुआ हवा चलती रही और बादल मंडराते रहे। इसके बाद अचानक पुरवा हवा चलने लगी और बादल गायब हो गए। बादलों के गायब होते ही तीखी धूप निकल गई और गर्मी बढ़ने लगी। गर्मी के कारण घरों की छतों पर रखी टंकियों का पानी गरम हो गया। उससे हाथ-मुंह धोना तक मुश्किल हो गया। वहीं सड़कों पर दोपहर से शाम तक सन्नाटा रहा। पुरवा हवा चलने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। आद्रता 22 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को भी बादलों के छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं 20 मई को बादल छाए रह सकते हैं और छिटपुट बारिश भी हो सकती है। अगले दिन 21 मई को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें