फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शादी के 40 दिन बाद खेत में मिला विवाहिता का शव, घर से मोबाइल पर बात करते हुए निकली थी

Mon, 15 Apr 2024 08:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले में मायके आई एक विवाहिता का शव खेत में मिला तो हड़कंप मच गया। वह रविवार की शाम घर से फोन पर बात करते हुए निकली थी। वापस नहीं आने पर घरवालों ने तलाश शुरू किया तो उसका शव खेत में पड़ा मिला। 
विज्ञापन
विवाहिता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के रसिया गांव निवासी हीरा पाल की पुत्री रेनू का शव रविवार की देर रात गांव के ही सिवान में मिला। चार मार्च को उसकी शादी हुई थी। जिसके बाद वह 12 अप्रैल को मायके आई थी। यहां रविवार की शाम फोन पर बात करते हुए शौच के लिए जाने की बात कहकर खेत की ओर गई थी। कुछ देर बाद नहीं लौटी तो पिता खोजते हुए पहुंचे तो खेत में उसकी लाश पड़ी थी। गर्दन पर चोट के निशान थे। पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
रसिया गांव निवासी हीरा पाल की पुत्री की शादी ग्राम ऊकनी डेढ़ावल चौकी सकलडीहा के ज्ञानेंद्र पाल के साथ 4 मार्च 2024 को चकिया स्थित एक लान में हुई थी। विवाहिता रेनू शादी के बाद 12 अप्रैल को अपने मायके रसिया गांव आई हुई थी। 

परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम को मोबाइल पर बात करते हुए शौच करने की बात कहकर घर से गई थी। काफी समय बाद भी घर वापस नहीं आने पर घर वाले परेशान हो गए। किसी अनहोनी के डर से आसपास में पूछताछ करने के साथ खोजबीन शुरू कर दिया। जिस पर घर से कुछ दूर ही खेत में युवती बेहोश पड़ी हुई थी। जांच पड़ताल के बाद पता चल की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल की जांच पड़ताल कराई गई। युवती के पिता ने अज्ञात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाकर लिखित तहरीर थाने पर दिया। 

थाना प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। युवती के गर्दन पर निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें