फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अब मरीजों के मोबाइल पर मिलेगी खून की जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जनपद के पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय समेत सभी सरकारी अस्पतालों की पैथालॉजी में खून की जांच के बाद रिपोर्ट के लिए मरीजों को चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब मरीज अथवा तीमारदार के मोबाइल पर जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। यह व्यवस्था शुरू हो गई है। जनपद के सरकारी अस्पतालों में खून के जांच के लिए नमूना लेने के दौरान मरीज के पर्ची पर उनका मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाएगा। इसके बाद जांच रिपोर्ट उनके मोबाइल पर भेज दी जाएगी। जिला अस्पताल के ओपीडी में प्रतिदिन 1000 से 1200 मरीज इलाज कराने आते हैं। इनमे करीब पांच सौ मरीजों को चिकित्सक खून की जांच कराने के लिए लिखते हैं। जिला अस्पताल की पैथालॉजी में रोज 280 से 300 मरीजों की जांचें होती हैं। इनमें सबसे ज्यादा सीबीसी, शुगर, एलएफटी की जांच होती है। सुबह आठ बजे के बाद खून की जांच के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होता है। दोपहर डेढ़ बजे से रिपोर्ट मिलनी शुरू हो जाती है। जांच रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों इंतजार करने के साथ काउंटर पर लंबी कतार लगानी पड़ती है। इसको देखते हुए जांच रिपोर्ट मरीज के मोबाइल पर भेजने की व्यवस्था शुरू की गई है। पैथालॉजी से सीधे मरीज के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से जांच रिपोर्ट का लिंक भेज दिया जाएगा। उस रिपोर्ट को डाउनलोड कर मरीज अगले दिन चिकित्सक को दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें