फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राणी सति की पूजा के बाद किया मंगल पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
ीडीडीयू नगर। नगर के कैलाशपुरी स्थित हरियाणा भवन में रविवार की देर शाम दादी राणी सति की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद मंगल पाठ और भजन कीर्तन किया गया। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए और राणी सति से सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मारवाड़ी समाज की ओर से हिंदी के अगहन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को दादी राणी सति के पूजन अर्चन किया जाता है। इसकी तैयारी समाज की ओर से लगातार की जा रही थी। रविवार की शाम समाज की महिलाएं सोलहो शृंगार कर हरियाणा भवन में एकत्र हुई। यहां विधि विधान से दारी राणी सति की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद महिलाओं ने मंगल पाठ के साथ भजन कीर्तन किया गया। भजन कीर्तन से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर मीना अग्रवाल, पायल चौधरी, काजल, सुनील चौधरी, कमलेश तुलस्यान, सविता अग्रवाल, शीला पोद्दार, किरन सिंधानिया, लता बंसल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें